जालंधर : वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पवन धूपर की माता स्वर्गीय सुरजीत कौर का मंगलवार रात निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में किया गया। उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम संस्कार में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पवन धूपर तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर दैनिक उत्तम हिंदू के संपादक रितिन खन्ना, नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावा हैनरी, पंजाब लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक मनविंदर सिंह, उपनिदेशक हाकम थापर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, चेयरमैन नरेंद्र नंदन, परमजीत सिंह रंगपुरी, विनयपाल जैद्द, नरेश भारद्वाज, संदीप कुमार, वारिस मलिक, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल, हरीश शर्मा, मनदीप शर्मा, राजीव दुग्गल, राजेश सेठ, जगजीत सिंह बाजवा, विकास वोहरा, रवीश शर्मा, अतुल चड्ढा और बिट्टू ओबरॉय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।


