
पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से प्रेम संबंध, शादी के वादे और टूटे भरोसे से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय साल्या खातून की मौत के बाद परिवार ने उसके प्रेमी साबीर गद्दी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, साल्या साबीर से शादी करना चाहती थी, लेकिन कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने और लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी।
भाई के साले से शुरू हुई थी कहानी
परिवार के मुताबिक, साल्या तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और अपनी पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके बड़े भाई फरमान का साला साबीर गद्दी उनके घर आने-जाने लगा। मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
परिजनों का कहना है कि साबीर के साथ रिश्ते के कारण साल्या ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि करीब तीन महीने पहले साल्या कथित तौर पर साबीर के साथ घर से चली गई थी।
परिवार ने लगाया शादी का दबाव
साल्या के घर से जाने के बाद परिवार ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। बाद में दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। परिजनों के मुताबिक, साल्या और साबीर की शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।
परिवार का आरोप है कि साल्या साबीर से शादी करना चाहती थी और उसके परिजन भी शादी के लिए दबाव बना रहे थे। मामले को पंचायत के स्तर पर सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
शादी से इनकार के बाद परेशान थी साल्या
साल्या के पिता बिकाऊ गद्दी के मुताबिक, घटना से पहले उनकी बेटी काफी परेशान चल रही थी। परिवार का कहना है कि पुराने विवाद, रिश्ते को लेकर चल रही पंचायत और कथित तौर पर साबीर के शादी से इनकार ने उसकी परेशानी बढ़ा दी थी।
शुक्रवार देर रात कुमारबाग थाना क्षेत्र स्थित घर में साल्या की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया।
परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों, पुराने विवाद और दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
एक और युवक की मौत ने बढ़ाई चिंता
इसी बीच



