इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मुंबई ब्रांच ने आज बॉलीवुड सेलेब्स के ठिकानों पर रेड मारी और तलाशी लेते हुए दस्तावेज खंगाले. आज जिन हस्तियों के यहां आयकर विभाग ने कार्रवाई की है, उनमें एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी शामिल हैं.
Edited ByKhushbu GoyalUpdated: Sep 28, 2026, 13:36 IST

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मुंबई ब्रांच ने आज बॉलीवुड सेलेब्स के ठिकानों पर रेड मारी और तलाशी लेते हुए दस्तावेज खंगाले. आज जिन हस्तियों के यहां आयकर विभाग ने कार्रवाई की है, उनमें एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी शामिल हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आ गया है. मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने और आयकर चोरी के शक में बड़ी कार्रवाई की है. इससे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर कई बड़े सेलेब्स हैं, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, मशहूर फिल्म प्रोड्यूयर वासु भगनानी और मशहूर प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज शामिल हैं.