
सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों को लेकर Gen-Z का अंदाज पिछली पीढ़ियों से काफी अलग नजर आता है। आज के युवा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को छिपाने के बजाय उसके बारे में संकेत देना पसंद करते हैं। लेकिन इसके साथ ही वे अपने पार्टनर की पहचान को पूरी तरह सार्वजनिक करने से भी बचते हैं।
यही वजह है कि इन दिनों ‘Soft Launch’ रिलेशनशिप कल्चर का एक चर्चित हिस्सा बन गया है।
आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है- लोगों को यह बताना कि जिंदगी में कोई खास है, लेकिन यह पूरी तरह न बताना कि वह कौन है।
क्या होता है Soft Launch?
Soft Launch सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को इस तरह दिखाने का तरीका है, जिसमें पार्टनर की पूरी पहचान सामने नहीं आती।
मसलन, Instagram Story पर पार्टनर के साथ तस्वीर शेयर की, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। कभी सिर्फ हाथों की फोटो, कभी पीछे से खींची गई तस्वीर, कभी साथ चलते हुए दो लोगों की परछाई या फिर दो कॉफी कप की तस्वीर शेयर कर दी जाती है।
कभी दोनों के जूतों की तस्वीर या साथ में किया गया कोई ‘Fit Check’ भी रिश्ते का संकेत बन जाता है।
यानी सोशल मीडिया पर एक हिंट साफ होता है कि जिंदगी में कोई खास व्यक्ति है, लेकिन उसकी



