IndiaUttar Pradesh

​2 साल तक किन्नरों के साथ रहा, रहन-सहन भी बदला…अब उन्हीं ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, मचा बवाल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है. युवक के परिजनों ने किन्नरों पर उसे जबरन किन्नर बनाने की नीयत से उसका प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में हडकम मचा हुआ है. पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट और कटने की पुष्टि हुई है.

​2 साल तक किन्नरों के साथ रहा, रहन-सहन भी बदला…अब उन्हीं ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, मचा बवाल

हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. वहीं, युवक खुद इस घटना को जबरदस्ती किए जाने की बात से इनकार कर रहा है. पुलिस अब युवक और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, युवक कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है और करीब दो साल से फरीदपुर क्षेत्र के एक किन्नर के संपर्क में था.

युवक का बदल गया था रहनसहन

धीरेधीरे उसकी संगत और रहनसहन में बदलाव आने लगा. बताया जा रहा है कि युवक ने अपने बाल बड़े कर लिए थे और लड़कियों की तरह कपड़े पहनने लगा था. उसके बदले हुए हावभाव और पहनावे को देखकर परिवार के लोग भी चिंतित रहने लगे थे. आरोप है कि किन्नरों ने उसे जबरन किन्नर बनाने की मंशा से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

इतना ही नहीं, घाव पर टांके भी लगा दिए गए, जिससे शुरुआत में घटना की जानकारी परिवार को नहीं हो सकी. जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो वे युवक को लेकर सीधे थाने पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया.

जिला अस्पताल किया गया रेफर

डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को अस्पताल पहुंचने से करीब चार से पांच घंटे पहले ही चोट लगी थी. जांच के दौरान प्राइवेट पार्ट पर कटने का घाव मिला. घाव की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने आशंका जताई कि यह काम किसी ऐसे व्यक्ति ने किया होगा, जिसे सर्जरी की जानकारी हो. घाव पर पहले से ही सावधानीपूर्वक टांके लगाए गए थे. सीएचसी में डॉक्टरों ने दोबारा टांके लगाकर प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इस पूरे मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि युवक खुद अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात से इनकार कर रहा है. दूसरी तरफ, उसके परिजन इसे जबरन किन्नर बनाने की कोशिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस युवक के बयान और परिजनों के आरोपों के बीच सामने आ रहे तथ्यों की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि युवक करीब दो साल से किन्नरों के संपर्क में था. उसके रहनसहन में भी बदलाव आया था. युवक इस घटना को जबरन किए जाने से इनकार कर रहा है. परिजनों ने जबरन किन्नर बनाने की मंशा से प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply