TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ : 29 माध्यमिक स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड की गलत जियो लोकेशन

​लखनऊ : 29 माध्यमिक स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड की गलत जियो लोकेशन

लखनऊ, अमृत विचार : मंडल के 29 माध्यमिक विद्यालयों की लोकेशन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इनमें लखनऊ के सात स्कूल शामिल हैं। प्रधानाचार्यों की लापरवाही से यूपी बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज इन स्कूलों की जियोलोकेशन गलत पाई गई है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के संज्ञान में आने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी छह जिलों के डीआईओएस को तुरंत सही लोकेशन अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बनाए जाने वाले केंद्रों की स्कूलों से दूरी और अन्य निर्धारण करने में कोई खामी न ही हो।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में एक ही जिले के कई स्कूलों की जियो लोकेशन एक समान मिली है। ऐसा तब होता है, जब स्कूल परिसर में जाने के बजाय किसी एक ही जगह बैठकर कई स्कूलों का डेटा फीड कर दिया जाए। लखीमपुर खीरी व हरदोई के 88 स्कूल, लखनऊ व रायबरेली के 77 स्कूल, सीतापुर के चार और उनाव के तीन स्कूलों ने ये गलती की है।

स्कूल के मुख्य गेट से लेनी होगी फोटो

बोर्ड के निर्देशानुसार, अब प्रधानाचार्यों को स्कूल परिसर में रहकर ही मोबाइल ऐप से फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी। फोटो में स्कूल का नाम और मुख्य गेट साफ दिखना जरूरी है। ताकि ऐप से खुदबखुद सटीक लोकेशन दर्ज हो सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply