TrendingUttar Pradesh

Lucknow Tiranga Yatra : आज राजधानी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM योगी समेत भाजपा के बड़े नेता होंगे शामिल

Lucknow Tiranga Yatra : आज राजधानी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM योगी समेत भाजपा के बड़े नेता होंगे शामिल

लखनऊ, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगातिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत रविवार को राजधानी लखनऊ में भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग से शुरू होगी। यात्रा में भारत माता का जयघोष और अमर बलिदानियों का जयजयकार करते हुए शहीद सैनिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया जाएगा। यात्रा लोक भवन के सामने पहुंचकर संपन्न होगी। भाजपा के मुताबिक तिरंगा भारत के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगातिरंगा यात्रा’ अभियान के जरिये पार्टी राष्ट्रप्रेम की भावना को जनजन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता व अखंडता के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

15 अगस्त तक चलेंगे कार्यक्रम

अभियान के तहत राजधानी के बाद प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 और 12 अगस्त को तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान और कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजनविभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। भाजपा का अभियान 15 अगस्त तक चलेगा और इसके जरिये स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करने के साथ ही नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply