Mahindra भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए मॉडल पेश कर रही है. Tata Motors और Hyundai के साथ दूसरे नंबर की रेस में शामिल कंपनी अब अगले कुछ महीनों में चार नए मॉडल लाने की तैयारी में है. अप्रैल 2027 तक होने वाले इन लॉन्च में पेट्रोलडीजल वाली गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल होंगी. इनमें अपडेटेड Thar Roxx, XEV 9e Sporteq, BE 07 और Scorpio Lifestyler के नाम शामिल हैं.

अपडेटेड Mahindra Thar Roxx
जुलाई 2024 में लॉन्च हुई को जल्द कुछ नए अपडेट मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें Thar OG वाले नए DaVinci डैम्पर्स दे सकती है. इससे खराब सड़कों पर गाड़ी चलाते समय झटके कम लगेंगे और सफर ज्यादा आरामदायक हो सकता है. कंपनी इन डैम्पर्स में DCx और Ride Refine RC1 फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट वॉल्व का इस्तेमाल कर सकती है. DCx गाड़ी के धीमे बॉडी मूवमेंट को संभालेगा, जबकि RC1 सड़क के उतारचढ़ाव से होने वाले तेज झटकों को कम करने में मदद करेगा.
Mahindra XEV 9e Sporteq
Mahindra की सबसे महंगी को 8 दिसंबर को अपडेट मिलने की उम्मीद है. इसका नया वर्जन XEV 9e Sporteq नाम से आ सकता है. इसमें 70 kWh की LFP बैटरी और पीछे लगा इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकता है. यह मोटर 180 kW यानी 241 hp की पावर और 380 Nm टॉर्क देगा.
इसकी बैटरी को 20 से 80% तक चार्ज करने में करीब 20 मिनट लग सकते हैं. वहीं, इसकी रेंज लगभग 580 किलोमीटर होने की उम्मीद है. नए अपडेट में कराओके, ड्रिफ्ट मोड और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले के लिए पैरेंटल लॉक जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी मिल सकते हैं.
Mahindra BE 07
BE 07 कंपनी की चौथी खास इलेक्ट्रिक SUV होगी. इसका मुकाबला Tata Harrier.ev से हो सकता है. इसकी लंबाई करीब 4.6 मीटर, चौड़ाई 1.9 मीटर और ऊंचाई 1.7 मीटर रहने की उम्मीद है.
इसके बैटरी पैक और मोटर XEV 9S और नई XEV 9e Sporteq से लिए जा सकते हैं. फीचर्स भी इन दोनों गाड़ियों जैसे हो सकते हैं. कंपनी इसे मार्च 2027 से पहले लॉन्च कर सकती है और फरवरी में Auto Expo 2027 के दौरान इसकी झलक दिखा सकती है. इसकी संभावित रेंज करीब 700 किलोमीटर हो सकती है.
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra ने अप्रैल 2027 तक ScorpioN पर आधारित Scorpio Lifestyler पिकअप ट्रक लॉन्च करने की पुष्टि की है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम हो सकती है. इसे एडवेंचर पसंद करने वाले और कामकाज के लिए मजबूत गाड़ी चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा.
इसमें 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है. दोनों इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं. पेट्रोल और डीजल, दोनों वर्जन में पार्टटाइम 4WD सिस्टम का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है.



