Instant Rava Appe Recipe: अगर रोज वही पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं, तो सूजी से बनने वाले Instant Rava Appe आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। ये खाने में हल्के, बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और कम तेल में भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
सुबह की भागदौड़ में लोग अक्सर ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं, जो जल्दी भी बन जाए और पेट भी भर दे। ऐसे में रवा अप्पे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आप इन्हें अपनी पसंद की सब्जियों और मसालों के साथ अलगअलग तरीके से बना सकते हैं। यहां हम आपको इंस्टेंट रवा अप्पे की 2 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं।

वेजिटेबल इंस्टेंट रवा अप्पे
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप सूजी
आधा कप दही
थोड़ा पानी
1 छोटा प्याज बारीक कटा
1 छोटी गाजर कद्दूकस की हुई
शिमला मिर्च बारीक कटी
1 हरी मिर्च
थोड़ा हरा धनिया
आधा चम्मच राई
थोड़ा ईनो या बेकिंग सोडा
तेल जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें।
इसे 1015 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
आखिर में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
अप्पे पैन को हल्का ग्रीस करें और हर सांचे में बैटर डालें।
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
बैटर बहुत पतला न रखें। ईनो डालने के बाद बैटर ज्यादा देर तक न रखें।
तेज आंच पर अप्पे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
चीज कॉर्न रवा अप्पे
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप सूजी
आधा कप दही
उबला हुआ कॉर्न
थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज
1 छोटा प्याज
काली मिर्च पाउडर
हरा धनिया
ईनो
तेल
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
सूजी और दही मिलाकर बैटर तैयार करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब इसमें कॉर्न, प्याज, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालें।
आखिर में थोड़ा चीज और ईनो मिलाएं।
अप्पे पैन में थोड़ा तेल डालकर बैटर भरें।
धीमीमीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा चीज डालने से बैटर भारी हो सकता है।
अप्पे पलटते समय धीरे से पलटें ताकि टूटें नहीं।
चाहें तो बच्चों के लिए इसमें हल्का पिज्जा सीजनिंग भी डाल सकते हैं।
नारियल चटनी, टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।



