DharamIndiaTrending

अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट

घर को व्यवस्थित रखने के लिए लोग अक्सर अलमारी के ऊपर कई चीजें रख देते हैं। वास्तु के अनुसार यह आदत घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकती है। माना जाता है कि अलमारी के ऊपर रखा कबाड़ मानसिक तनाव, करियर में रुकावट और पैसों की तंगी की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते कुछ चीजों को वहां से हटा दिया जाए। इन्हीं चीजों के बारे में आपको बताने रहे हैं। 

अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट
अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट

भारी सामान बढ़ा सकता है तनाव

वास्तु मान्यताओं के अनुसार अलमारी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भारी या बिखरा सामान रखना मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। इससे घर के लोगों में चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव बढ़ने की संभावना रहती है। कई बार यह स्थिति निर्णय लेने की क्षमता और कामकाज पर भी असर डालती है।

धूल और जाले माने जाते हैं अशुभ

अगर अलमारी के ऊपर लंबे समय तक धूल, मकड़ी के जाले या खाली बॉक्स जमा रहते हैं, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है और परिवार में बेवजह तनाव की स्थिति बनने लगती है।

दिशा का रखें खास ध्यान

वास्तु में दिशाओं को बहुत महत्व दिया गया है। दक्षिणपश्चिम दिशा में रखी अलमारी पर सीमित सामान रखा जा सकता है, लेकिन उसे व्यवस्थित रखना जरूरी माना जाता है। वहीं, उत्तरपूर्व दिशा को बेहद शुभ माना गया है, इसलिए इस दिशा की अलमारी के ऊपर ज्यादा सामान रखने से बचना चाहिए।

पुराने सामान तुरंत हटाएं

पुराने अखबार, खराब घड़ी, बंद इलेक्ट्रॉनिक्स या टूटे सामान अलमारी के ऊपर रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इससे करियर में रुकावट और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं, पुराने जूतेचप्पल या टूटी क्रॉकरी घर की सुखशांति पर भी असर डाल सकती है।

अपनाएं ये आसान उपाय

अगर जगह की कमी की वजह से सामान रखना जरूरी हो, तो उसे ढके हुए बॉक्स या जूट बैग में रखें। अलमारी के ऊपर नियमित सफाई करें और वहां हल्की सुगंध या मोर पंख रखें। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मकता बनी रहते है।

आदत है बदल डालो: बिस्तर पर खाना खाने की आदत सब कुछ कर देती है खराब, बनती है ग्रह दोष और बड़ी मुसीबतों का कारण

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply