Satya Report: Moong Dal Paneer Pudina Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में क्या बनाएं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी, झटपट बन भी जाए और घर के लोगों को पसंद भी आए। अगर आप भी इन्हीं सवालों से परेशान रहती हैं तो आपको मूंग दाल पनीर पुदीना चीला ट्राई करना चाहिए। यह हाई प्रोटीन रेसिपी है। इसे आप नाश्ते में सर्व करने के साथसाथ लंच बॉक्स में पैक कर सकती हैं। यह ब्रेकफास्ट का हेल्दी ऑप्शन है। इसमें मूंग दाल का इस्तेमाल होता है, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।

जिंक, प्रोटीन, आयरन होता है। वहीं पनीर की बात करें तो इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है। यह वजन घटाने में मदद करता है। पनीर में कार्ब्स कम होते हैं और प्रोटीन अधिक होता है, यह धीरेधीरे पचता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। वहीं पुदीने में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पेट की सफाई करने का काम करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी भी होता है। यह सभी चीजें मिलकर इस डिश को संतुलित और पौष्टिक आहार बनाती हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप मूंग दाल
अदरक का टुकड़ा
पुदीना की पत्तियां
2 हरी मिर्च बारीक काटी हुई
100 ग्राम ताजा पनीर
1 प्याज बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
2 बड़े चम्मच तेल
हींग
बनाने का तरीका
सबसे पहले मूंग की दाल को करीब 3 से 4 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर भीगी हुई दाल में हींग, थोड़े से पुदीना के पत्ते और थोड़ा पानी मिला कर इसे मिक्सी से पीस लें। इसके बाद पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालें। फिर अदरक, हरी मिर्च, नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लें। अब पनीर को कद्दूकस करें।
आपको उसमें बारीक कटी प्याज मिक्स करनी है। स्वादनुसार नमक मिलाएं। चाट मसाला डालकर सभी चीजों को मिक्स करें। फिर दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोलगोल पतला फैलाएं। इसके बाद एक छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर डालें। थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दें।
जब चीला की नीचे वाली सतह ब्राउन हो जाए तो कलछी की मदद से उसे पलट दें। फिर इसी तरह दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब चीला दूसरी ओर भी पक जाए तब चीला को फिर से पलट दें। इसके बाद ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर का मिक्सचर डाल दें। अब चीले को गोल मोड़ दें। आपका मूंग दाल का चीला तैयार है। मोड़े हुये चीले को प्लेट में रखें और चटनी के साथ सर्व करें।



