IndiaTrending

गर्मियों में नेचुरल ग्लो के लिए आम से बनाएं ये 3 होममेड फेस पैक, रखें इन बातों का ध्यान

Mango Face Pack For Summer: गर्मियों में धूल, मिट्टी, गरम हवा और प्रदूषण के चलते स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि इस मौसम में रोजाना बाहर निकलने से चेहरे की त्वचा बेजान और डल दिखने लगती है। ऐसे में आप नेचुरल तरीकों की मदद ले सकते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेगी। इसके लिए आप आम से घर पर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आम में मौजूद विटामिन ए, सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन को पोषण देते हैं जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रह सकते है। हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

गर्मियों में नेचुरल ग्लो के लिए आम से बनाएं ये 3 होममेड फेस पैक, रखें इन बातों का ध्यान
गर्मियों में नेचुरल ग्लो के लिए आम से बनाएं ये 3 होममेड फेस पैक, रखें इन बातों का ध्यान

आम और दही

आम और दही की मदद से घर पर फेस पैक बनाया जा सकता है जो स्किन को ठंडक पहुंचाने और डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आम के गूदे में 2 चम्मच दही मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश नजर आएगी।

आम और बेसन

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आम और बेसन का फेस पैक लगाया जा सकता है। इसके लिए आम के गूदे में 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें। इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा तेल हट जाता है और स्किन चमकदार बन सकती है। इसे आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम और शहद

रूखी त्वचा के लिए आम और शहद का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। आम के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। शहद में मौजूद गुण नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करते हैं। इसे लगाने के 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरा अंदर तक हाइड्रेट हो सकता है।

लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां

चेहरे का नेचुरल ग्लो बरकरार रखने के लिए बाजार की जगह घर पर बनाया फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन किसी भी फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की एलर्जी से बचा जा सके। फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें और इसे आंखों के आसपास के हिस्से से दूर रखें। अगर आपको स्किन संबंधी कोई समस्या या एलर्जी है तो इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply