IndiaTrending

‘अपने काम से काम रखें…’, ट्रंप पर भड़क गईं मेलोनी, फोटो वाले बयान पर दिया तीखा जवाब…

‘अपने काम से काम रखें…’, ट्रंप पर भड़क गईं मेलोनी, फोटो वाले बयान पर दिया तीखा जवाब…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप का दावा है कि फ्रांस में आयोजित बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बयानबाजी का सिलसिला शुक्रवार से थमता नजर नहीं आ रहा है. अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए बयान पर शनिवार को इटली की पीएम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को साफ कह दिया है कि वह अपने काम से काम रखें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप का दावा है कि फ्रांस में आयोजित बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया. ट्रंप के मुताबिक, मेलोनी ऐसा अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए कर रही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति बिना किसी वजह से बेमतलब बातें कर रहे

इटली की मेलोनी ने ट्रंप को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार और बिना किसी वजह से लगातार बेमतलब की बातें कर रहे हैं. जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपकी दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है. न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए क्या बोलीं जॉर्जिया मेलोनी

मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के नेशनल इंटरेस्ट की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है. मैंने हमेशा यही किया है. इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामलों में भी मैंने यही किया. उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया. जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है. इटली एक संप्रभु देश है. वैसे भी मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना देना नहीं है. मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें. यानी साफ तौर पर इटली की पीएम ने ट्रंप को कहा है कि वह बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें, और अपनी लोकप्रियता पर ही ध्यान दें.

ईरान ने हॉर्मुज किया बंद, मीडिल ईस्ट से बड़ी खबर! लेबनान में इजरायल हमले के बाद फैसला

मेलोनी बोले- मेरा पश्चिमी एकता में भरोसा
साथ ही इस पोस्ट में शेयर किए स्क्रीनशॉट पर कैप्शन में लिखा कि मेरे बारे में डोनाल्ड ट्रंप की हालिया पोस्ट पर मेरी प्रतिक्रिया. लेकिन आगे इस विषय पर मैं दोबारा बात नहीं करूंगी. क्योंकि मुझे अब भी पश्चिमी एकता में भरोसा है. मुझे नहीं लगता कि यह तमाशा हमारे मकसद के लायक है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply