CrimeIndiaTrending

तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी…

तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी…

IND vs AFG 3rd ODI: अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में यादगार शतक लगाया, लेकिन इस पारी में उनसे ऐसी गलती हुई कि भारत को फ्री के 5 रन मिल गए.

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. मेहमान टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी से एक ऐसी गलती हुई, जिसका खामियाजा उनकी टीम को उठाना पड़ा. इससे भारतीय टीम को फ्री के 5 रन मिल गए. क्रिकेट इतिहास में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला है, लेकिन चेन्नई में वह एक ही गलती कई बार कर रहे थे तो अंपायर को ये फैसला लेना पड़ा.

हश्मतुल्लाह शहीदी का ये पहला शतक इसलिए भी खास था क्योंकि एक समय लग रहा था कि कहीं पूरी टीम 100 रनों के अंदर ही ढेर न हो जाए. अफगानिस्तान के 4 विकेट 36 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. लेकिन इस पारी में वह लगातार ‘डेंजर एरिया’ में दौड़ रहे थे. पिच के इस हिस्से को सुरक्षित रखना जरुरी होता है. अंपायर ने पहले वार्निंग दी थी.

वार्निंग के बाद पेनल्टी

पेनल्टी से पहले अंपायर ने हश्मतुल्ला शहीदी को 2 बार चेतावनी दी थी. इसके बाद अफगानिस्तान के कप्तान उस गलती को दोहराते रहे. 40वें ओवर में अंपायर के सब्र का बांध टूट गया. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर शहीदी ने एक रन लिया, इसके बाद अंपायर ने उन्हें रोका और नियम के उल्लंघन की जानकारी देते हुए दंडित किया.

अंपायर ने हश्मतुल्लाह की गलती पर टीम इंडिया को 5 रन पेनल्टी के दे दिए. इसके साथ वो रन भी नहीं गिना गया, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें रोककर दंडित किया था. जब 41वें ओवर में शहीदी ने स्ट्राइक नहीं ली, तब फैंस के साथ कमेंटेटर्स भी एक बार को सोच में पड़ गए.

फिर ये साफ हुआ कि पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर लिया गया रन मान्य नहीं था, इसलिए स्ट्राइक राशिद खान ने ली.

भारत ने 9 विकेट से जीता मैच

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 28.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 79 रन बनाए, यशस्वी जायसवाल 110 रन बनाकर नाबाद रहें. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply