
Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026 : शनि जल्द ही अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। इस परिवर्तन से कुल 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानें 9 अक्टूबर से किन 5 राशियों के दिन बदलेंगे?
Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 9 October 2026, शनि का राशिफल : आज से 13 दिन बाद शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 9 अक्टूबर को रात में 7 बजकर 28 मिनट पर शनि अपने ही उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। इस वक्त शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर रहे हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का पॉजिटिव असर वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और तुला राशि वालों पर दिखेगा।
शनि समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं और इसका असर हर 12 राशियों पर अलग तरीके से पड़ता है। हालांकि इस नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। जानिए आखिर 9 अक्टूबर 2026 से लेकर अगले साल नक्षत्र बदलने तक इन पांचों राशियों की जिंदगी में किस तरह का बदलाव आएगा।
वृषभ राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर कैसा होगा?
शनि की बदलती चाल वृषभ राशि वालों को लाभ ही लाभ देगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं पैसों से जुड़ी स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती नजर आएगी। कुल मिलाकर शनि स्थिति पूरी तरह से बदलते दिखेंगे।
मिथुन राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर कैसा होगा?
मिथुन राशि वालों को भी शनि के नक्षत्र परिवर्तन से खूब लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए 9 अक्टूबर के बाद का समय काफी फेवरेवल होगा। पैसों के मामले में फायदा ही होगा। वहीं नौकरी और बिजनेस के मामले में भी चीजें सही दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी।
कन्या राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर कैसा होगा?
कन्या राशि वालों को भी शनि के इस बदलाव से सब कुछ पॉजिटिव होता ही नजर आएगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन सकते हैं। हो सकता है कि कहीं से अच्छा ऑफर मिल जाए। बिजनेस से जुड़े लोगों को अब फायदा मिलना शुरू होगा। बस मन पॉजिटिव बातों से ही भरा रहे। कोशिश करें कि इस दौरान मन में किसी भी तरह का नेगेटिव ख्याल ना आए।
मकर राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर कैसा होगा?
मकर राशि वालों के स्वामी ग्रह खुद शनि है तो इस बदलाव का असर इन पर काफी गहरा होने वाला है। शनि जैसे ही अपने नक्षत्र में आएंगे तो मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी से संबंधित चीजों में ग्रोथ दिखेगी। वहीं पैसों का अचानक लाभ भी होने की संभावना बनेगी।
तुला राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर कैसा होगा?
तुला राशि वालों के लिए भी शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन शुभ होने वाला है। अटके हुए काम फिर से शुरू होने लगेंगे और इस बीच कमाई-खर्चे के बीच सही बैलेंस बनता दिखेगा। पर फालतू के खर्चों पर अपनी ओर से कंट्रोल रखने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



