DharamIndiaTrending

वास्तु टिप्स: मनी प्लांट की पीली पत्तियां दे रही इस बात का संकेत, ना करें इग्नोर

वास्तु टिप्स: मनी प्लांट की पीली पत्तियां दे रही इस बात का संकेत, ना करें इग्नोर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगे तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। जानें पीली पड़ रही पत्तियों का क्या मतलब होता है?

मनी प्लांट की पीली पत्तियों का मतलब

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट की गिनती सबसे शुभ पौधों में होती है। इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ये घर में बरकल ले आता है। हालांकि जब इसकी पत्तियां पीली पड़ती है तो इसका क्या मतलब समझा जाए? जानें वास्तु से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को।

आर्थिक स्थिति होती है खराब

अगर आपके घर में रखे मनी प्लांट की पत्तियां बार-बार पीली पड़ रही है तो इस संकेत को इग्नोर करना गलत होगा। इसका सबसे बड़ा संकेत माना जाता है कि पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपने बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस बनाकर रखना चाहिए।

घर में कलह के संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मनी प्लांट की कुछ पत्तियां रंग बदल रही हैं और आप उन्हें हटा नहीं रहे हैं तो माना जाता है कि इससे घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। वहीं जब घर का माहौल सही और पॉजिटिव होगा तो पेड़ पौधे भी सही रहेंगे।

बार-बार आएगी बाधा

अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हैं या फिर पीली पड़ रही हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु में इसका मतलब है कि आने वाले समय में ऐसी चीजें हो सकती हैं जहां पर आपको सब कुछ स्टक लगे। काम अटक सकता है या फिर ग्रोथ रूकने जैसी दिक्कत शुरू हो सकती है। ऐसे में मनी प्लांट की देखभाल करते रहें।

गलत दिशा में रखने से भी होती है दिक्कत

वास्तु के अनुसार ये माना जाता है कि मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। नियम के हिसाब से मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। अगर इसे गलत जगह रखा जाता है को इससे मनी प्लांट की हालत खराब होने लगती है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं।

हटा दें पीली और सूखी पत्तियां

अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या सूख रही हैं तो उन्हें ऐसे ही ना छोड़ें। समय रहते इसे हटा दें। हफ्ते में एक बार इसकी सफाई जरूर करें ताकि मनी प्लांट में ऐसी पत्तियों को समय रहते अलग किया जा सके और इसका नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply