
Image AI
ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद उसकी पत्नी अपने दूसरे पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी. वहां से निकलने के बाद उसका अपहरण हो गया
Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक तीन बच्चों की मां अपने किराएदार के साथ फरार हो गई. वो अपने बच्चों को घर पर ही छोड़ गई. इसके बाद उसने अपने किरायेदार प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों जाकर कानपुर में रहने लगे. इसी बीच उसके पति ने पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि जब महिला कोर्ट में बयान देने पहुंची तो पति और परिजनों ने उसे अगवा कर लिया.
पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
बता दें कि ये मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र का है. यहां भिंड जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला लगभग महीने पहले अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर किरायेदार रामेंद्र सिंह भदौरिया के साथ चली गई थी. दोनों ने कोर्ट मैरिज की और कानपुर जाकर वहीं रहने लगे. वहीं महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की कि उसकी पत्नी गुमशुदा है और उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया है.
You Might Be Interested In
बयान देने पहुंची महिला, तो हो गया अपहरण
पति पर आरोप है कि जब महिला और उसका दूसरा पति कोर्ट में बयान देने पहुंचे तब सुनवाई के बाद दोनों वापस जा रहे थे. इसी बीच लड़की के भाई, पति और दूसरे परिजनों ने रास्ते में उनकी गाड़ी रोक ली और जबरन उस महिला को कार में बिठाकर चले गए. आरोप ये भी है कि उन्होंने रामेंद्र के साथ भी मारपीट की. इस मामले के बाद वो सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी है.
महिला की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस कथित अपहरण की कहानी का खुलासा किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने और बहला-फुसलाकर उसे ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला अपने दूसरे पति के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची, तो उसके पति ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया है. इस मामले में लड़की का भाई भी शामिल बताया जा रहा है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.



