CrimeIndiaTrending

कौन थी शिवानी, जिसकी मोहब्बत का अफसाना रह गया अधूरा; जिंदगी की तलाश में किया 140km का सफर, सामने थी मौत…

कौन थी शिवानी, जिसकी मोहब्बत का अफसाना रह गया अधूरा; जिंदगी की तलाश में किया 140km का सफर, सामने थी मौत…

Shivani Untold Love Story: 21वीं के 26 साल बीत चुके हैं, लेकिन जाति-धर्म के नाम पर मोहब्बत और शादी पर एक तरह से ‘बैन’ है. विरोध करने या फिर क्रांतिकारी कदम उठाने पर अंजाम मौत तक जा पहुंचता है. उत्तर प्रदेश के जिला बांदा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर पिता सत्यकुमार चौहान ने बेटी शिवानी की चाकू मारकर हत्या कर दी. शिवानी का कसूर सिर्फ इतना था कि 18 मई, 2026 को उसने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पिछले दिनों लड़का–लड़की मध्य प्रदेश से बरामद कर लिया और उन्हें थाने पर ले आई. यहां लड़की का पिता भी पहुंच गया. थाने में बेटी अपने प्रेमी/पति ललित वर्मा संग रहने की जिद पर अड़ी थी, तभी पिता ने उस पर चाकू से हमला कर डाला. ज्यादा खून बहने की वजह से शिवानी की मौत हो गई. 

चार साल से अफेयर था

पूरा मामला बदौंसा थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी का है. इसी कॉलोनी के रहने वाले सत्यकुमार की छोटी बेटी शिवानी का गांव के ही एक लड़के ललित वर्मा (20) से प्यार करने लगी. दोनों का 4 साल से अफेयर था. दोनों शादी करना चाहता थे. जैसी ही शिवानी 18 साल की हुई तो उसने ललित वर्मा से शादी की जिद की पर पिता सत्यकुमार ने मना कर दिया. इस पर 18 मई को शिवानी ने ललित के साथ भागकर पहले मंदिर और फिर रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली. इससे पिता सत्यकुमार नाराज थे और शिवानी की मां रन्नो देवी ने थाने में ललित के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. 

थाने में हुआ हमला

मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस शुक्रवार (12 जून, 2026) को शिवानी और उसके प्रेमी/पति को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लेकर आ गई. पूछताछ के क्रम में मां-बाप को भी थाने बुलाया गया था. पिता सत्यकुमार ने बदनामी का हवाला देकर ललित से रिश्ता तोड़ने की बात की, लेकिन वह अड़ी रही. इस पर बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता ने चाकू से हमला बोल दिया.

चाकू के हमले से शिवानी फर्श पर गिर पड़ी तो मां रन्नो देवी बेहोश हो गई. पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply