Satya Report: जब से रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आए है, उसके बाद से शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार की तेजी के बाद जब मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही थी, तब भी रिलायंस के शेयरों में तेजी बनी हुई थी, भले ही वो 2 फीसदी से कम ही क्यों ना हो. बुधवार को रिलायंस के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिला है.

इस तेजी की वजह से कंपनी वैल्यूएशन में करीब दिनों में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो चुका है. जिसकी के कारण कंपनी की कुल वैल्यूएशन 19 लाख करोड़ रुपए के पार चली गई है. जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 18 लाख करोड़ रुपए से नीचे थी. अगर यही तेजी आने वाले दिनों में भी जारी रही तो कंपनी की वैल्यूएशन 20 लाख करोड़ रुपए के लेवल को पार कर जाएगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंकड़े किस तरह के देखने को मिल रहे हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगाताार तीसरे दिन तेजी
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंकड़ों को देखें तो दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर कंपनी के शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,416 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 2.77 फीसदी की तेजी के साथ 1,427.40 रुपए के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया. वैसे एक दिन पहले कंपनी के शेयर मामूली तेजी के साथ 1,388.90 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि बुधवार सुबह कंपनी के शेयर 1,392.95 रुपए पर ओपन हुए थे.
तीन दिन में कितना इजाफा
करीब 3 कारोबारी दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिल चुकी है. बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,327.65 रुपए पर था, तब से अब तक कंपनी के शेयरों में 100 रुपए यानी 7.50 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल चुका है. मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 1.68 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. जबकि सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. ऐसे में साफ है कि तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में 7.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है.
कंपनी को 1.35 लाख करोड़ का फायदा
खास बात तो ये है लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद कंपनी की वैल्यूएशन में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों पर बात करें तो कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17,96,647.50 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 1,931,566.54 करोड़ रुपए हो चुका है. इसका मतलब है कि मार्केट कैप में 1,34,919.04 करोड़ रुपए का इजाफा हो चुका है.
अगर बात सिर्फ आज की ही करें तो कंपनी की वैल्यूएशन में 52,032.24 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जबकि एक दिन पहले कंपनी की वैल्यूएशन में 31,057.17 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. जबकि सोमवार को कंपनी की वैल्यूएशन में 51,829.63 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला था. इस इजाफा की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन 19 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.



