CricketIndia

Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

Satya Report: Mitchell Santner ruled out IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लगी थी। बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने की कोशिश में उन्हें यह चोट आई, जिसके बाद मेडिकल जांच में स्थिति गंभीर पाई गई और उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया।

Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

रिप्लेसमेंट के तौर पर केशव महाराज की एंट्री

सैंटनर की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। इस फैसले की पुष्टि आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में की गई। बयान में बताया गया कि बाएं कंधे की चोट के चलते सैंटनर अब आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह महाराज टीम का हिस्सा होंगे।

🚨 Player Replacement 🚨@mipaltan sign Keshav Maharaj as replacement for the injured Mitchell Santner.

More details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/677Ba26V8n

— IndianPremierLeague April 27, 2026

मुंबई के लिए क्यों बड़ा नुकसान?

सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम को गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन देते थे। उनकी स्पिन गेंदबाजी के साथसाथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी टीम के लिए काफी अहम थी। अब उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम की रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है और बाकी खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी।

ऑक्शन में अनसोल्ड, अब मिला मौका

केशव महाराज के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्हें 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। वह पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं और 2024 सीजन में दो मैच भी खेल चुके हैं। उन मुकाबलों में उन्होंने 2 विकेट लिए थे और किफायती गेंदबाजी की थी। अब मुंबई इंडियंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि महाराज इस मौके को किस तरह भुनाते हैं और टीम के प्रदर्शन पर कितना असर डालते हैं।

मुंबई इंडियंस टीम

क्विंटन डी कॉक , दानिश मालेवर, नमन धीर, , तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply