
Muskan Tiwari Death: राजनांदगांव पुलिस ने मुस्कान तिवारी केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि युवती को जबरन शराब पिलाई गई थी और उसकी लाश बाथरूम में मिली थी.
Muskan Tiwari Death: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, युवती के दोस्तों ने उसकों पहले जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसे रिसॉर्ट लेकर गए.
रिसॉर्ट के मालिक ने किया रेप
पुलिस के मुताबिक, लड़की नशे में थी, इस दौरान उसके सात रिसॉर्ट के मालिक आशुतोष हिरवानी ने रेप किया. पुलिस ने आगे बताया कि युवती छत्तीसगढ़ भिलाई की रहने वाली है. वह टॉकीज में मैनेजर के पद पर काम करती थी. उसकी आरोपी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन के साथ काफी पहले से दोस्ती थी. पुलिस ने इस मामले में आशुतोष हिरवानी विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट का मालिक, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख निवासी राजनांदगांव और घनश्याम बेलचंदन निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या हुआ उस रात?
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को तीनों रायपुर घूमने के लिए आए हुए थे. यहां दोस्तों ने एक साथ पार्टी की और मुस्कान को जबरदस्ती शराब पिलाई गई. ज्यादा शराब पीने के कारण वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में लड़की को राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट लेकर जाया गया. जहां रिसॉर्ट के संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया.
बाथरूम में मिली लाश
मुस्कान की लाश रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली थी. इस मामले की जांच के लिए SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी पुलिस और साइबर सेल की एक टीम बनाई गई है. जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों पर रेप, हत्या और जबरदस्ती चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है.
मामले की जांच कर रही पुलिस
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं. लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चला है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.


