
Satya Report: बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों के बीच बिल्ली के 4 बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, एक परिवार की मादा बिल्ली को पड़ोसी परिवार के नर बिल्ली ने गर्भवती कर दिया, जिसके चलते 4 प्यारे बच्चों का जन्म हुआ। मादा बिल्ली की मालकिन पड़ोसी के घर पहुंची और उन्हें मांगने लगी। उनका कहना था कि यह उनके नर बिल्ली ने यह करतूत की है, इसलिए उन्हें ही इनकी देखभाल मिलनी चाहिए।
क्या बोले इंटरनेट यूजर्स
पुलिस के दखल देने से मामला सुलझ गया और दोनों परिवारों ने हाथ मिलाकर समझौता कर लिया। पुलिस की इस समझदारी भरी पहल से विवाद शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। चारों किटेंस को उनकी मां से अलग कर किसी नए घर में भेज दिया गया, जहां वे बेहतर देखभाल पा सकें। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फैसले पर सवाल उठाए। .
एक यूजर ने लिखा कि किटेंस को मां से चार सप्ताह तक अलग नहीं करना चाहिए था। दूसरे ने टिप्पणी की कि दोनों बिल्लियां जिम्मेदार हैं, इसलिए प्रत्येक परिवार दो-दो सप्ताह तक उनकी देखभाल कर सकता था। कई लोगों ने भारत में पालतू जानवरों की नसबंदी न करवाने पर भी चिंता जताई और सरकार से पालतू जानवरों के लिए लाइसेंस फीस व जरूरी नियम बनाने की मांग की।



