BollywoodIndiaTrending

‘अब रामनवमी और दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे’, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर मनोज मुंतशिर ने किया पोस्ट, बोले- हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत प्रदर्शन से देशभर में उत्साह देखने को मिला। बंगाल में बीजेपी ने अकेले 206 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, टीएमसी को करीब 82 सीट मिली। इसी के साथ पिछले 15 सालों से चल रहा ममता बनर्जी की पार्टी का राज अब खत्म हो गया। भाजपा की इस जीत पर प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर, हेमा मालिनी और रुपाली गांगुली समेत कई सितारों ने खुशी जाहिर की।

‘अब रामनवमी और दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे’, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर मनोज मुंतशिर ने किया पोस्ट, बोले- हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे
‘अब रामनवमी और दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे’, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर मनोज मुंतशिर ने किया पोस्ट, बोले- हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे

मनोज मुंतशिर ने किया पोस्ट

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटा सा वीडियो और पोस्ट शेयर किया। उन्होंने भगवा ध्वज का वीडियो दिखाते हुए लिखा, “‘जनता’ और ‘ममता’ की लड़ाई में आज जनता विजयी हुई। भरोसा किया है बंगाल ने हम पे और हमारा भगवा ध्वज बंगालियों को वचन देता है  खुश रह, आबाद रह बंगाल, तेरे आंगन में अब हिंदू जिंदा नहीं जलेंगे और रामनवमी, दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे। बंगाली बहनोंभाइयों को भरभर के भगवा शुभकामनाएं। जय बंगाल जय हिंदुत्व जय हिन्द।”

अशोक पंडित ने कही ये बात

फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बंगाल में बीजेपी की जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “बंगाल फिर से मजबूत, सुरक्षित और एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। अब यह सब खत्म होना चाहिए। किसी को भी डर के कारण अपना घरइलाका छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। किसी भी तरह की हिंसा या अन्याय नहीं होना चाहिए। कानूनव्यवस्था का पालन सख्ती से किया जाएगा।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “अब लोग अपने ही घर में डर के बिना रह सकेंगे। बंगाल एक साथ मिलकर मजबूत खड़ा होगा। वहां पर बाहरी हस्तक्षेप या फिर कोई भी विभाजन या अलगाव नहीं होगा। बंगाल सिर्फ भारत के प्रति जवाबदेह रहेगा। वहां पर अब नया मानवता, न्याय और भारतीय मूल्यों का अध्याय शुरू हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद, जिन्होंने मेहनत की और इसे संभव बनाया।”

रुपाली गांगुली ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर किया ट्वीट

रुपाली ने एक्स पर लिखा, “बंगाल ने डर की जगह लोकतंत्र को चुना। हर चुनौती के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों को हार्दिक धन्यवाद, जय सीआरपीएफ।”

बता दें कि इनके अलावा बीजेपी से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply