TrendingUttar Pradesh

​थाने में चल रही थी पति-पत्नी के विवाद पर पंचायत, तभी प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

​थाने में चल रही थी पति-पत्नी के विवाद पर पंचायत, तभी प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

हैदरगढ़, बाराबंकी, अमृत विचार : बाराबंकी के सुबेहा थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब पतिपत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान थाना परिसर में ही एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में जच्चा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह कोठी थाना क्षेत्र के वीरापुर गांव निवासी सूरज के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम दोनों के बीच किसी विवाद को लेकर मामला सुबेहा थाने पहुंचा था। थाने में दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर बातचीत और समझौते की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान पति की ओर से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर कथित तौर पर उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध और बच्चे के पितृत्व को लेकर सवाल उठाए जाने की बात सामने आई। इसी विवाद के बीच प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसने थाना परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

थाना परिसर में अचानक प्रसव होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल जच्चा और नवजात को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। देर शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को जन्म देने वाली महिला की उम्र 16 वर्ष है। घटना के बाद पूरे मामले की चर्चा क्षेत्र में होती रही। वहीं, पतिपत्नी के बीच विवाद और बच्चे के पितृत्व को लेकर लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply