
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह नेल्लोर जिले के वेंकैटचलम स्थित स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2096892263125459118?s=20
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, आंध्र प्रदेश के वेंकैटचलम में अक्षरा विद्यालय परिसर स्थित सोमा कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। दोपहर करीब दो बजे वह स्वर्ण भारत ट्रस्ट परिसर में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
स्वर्ण भारत ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में शिरकत
स्वर्ण भारत ट्रस्ट की स्थापना 2001 में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की प्रेरणा से की गई थी। ट्रस्ट ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कौशल विकास तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़े कार्य करता है। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देर शाम आंध्र प्रदेश के दौरे से वापस लौटेंगे।



