TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर क्राइम न्यूज : घर का ताला तोड़कर 10 लाख नकदी व सामान समेट ले गए शातिर चोर

​सीतापुर क्राइम न्यूज :  घर का ताला तोड़कर 10 लाख नकदी व सामान समेट ले गए शातिर चोर

तंबौर/ सीतापुर, अमृत विचार: कस्बे के मोहल्ला नवाब गंज में चोरों के निशाने पर बंद घर रहा है। दिन के उजाले में ताला तोड़कर दस लाख रुपये की नकदी और जेवरात समेट ले गए हैं। घटना के समय पर गृहस्वामी और उसका परिवार बाराबंकी जनपद में ही स्थित जिगनी गया हुआ था।

तंबौर थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित नवाबगंज निवासी मोहम्मद जहीर अहमद पुत्र महबूब के मुताबिक, वो अपने पुत्र की शादी की तारीख तय करने बाराबंकी जनपद के जिगनी गया हुआ था। वहां से जब वह शाम 6 बजे वापस लौटा तो देखा कि घर के पीछे वाले गेट में लगा ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े थे। पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी में रखे सोनेचांदी के जेवरात और रुपये चोरी कर ले गए। चोरी गए माल में लगभग 10 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply