
लखनऊ, अमृत विचार। छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद के जरिए राजनीतिक मुद्दों को उठाने की पहल के तहत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से “PDA YOUTH MEET UP” अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं के बीच संवाद और संपर्क बढ़ाना है। अभियान को आगे पूरे प्रदेश में चलाने की योजना है।
शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा
कार्यक्रम में युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचारविमर्श किया गया। इस दौरान छात्रों की समस्याओं और युवाओं से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।
अंकुर पाण्डेय ने कहा कि “PDA YOUTH MEET UP” के माध्यम से युवाओं से सीधे बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान को प्रदेश के अलगअलग हिस्सों तक ले जाया जाएगा।
अखिलेश यादव के नेतृत्व को लेकर संवाद का उद्देश्य
आयोजकों ने बताया कि अभियान का एक उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में युवाओं के बीच संवाद और संपर्क स्थापित करना है।
इस दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा करने और अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों व युवाओं तक पहुंच बनाने की बात कही गई।
बड़ी संख्या में छात्र और युवा रहे मौजूद
कार्यक्रम में अंकुर पाण्डेय के अलावा रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, प्रसन्न शुक्ला, रजत सिंह, रवि नन्दन यादव, अक्षत पाण्डेय, अनादि तिवारी, प्रभात मानव, संकेत केडिया, नवनीत सिंह, रिशु सिंह, पंकज, श्लोक यादव, यश राज वर्मा, शिवाजी यादव, रिशु जायसवाल, अमन सिंह, हर्षित कुमार, अंकित चौधरी, तनिष्क यादव, फैजल खान, सुजीत यादव, प्रियांशु यादव, शिवेंद्र सिंह, विशाल, अंचल, अंकित, प्रियांशु कुमार, उज्जवल, युवराज, आकाश मिश्रा, अभय, अजय, आदित्य कुमार पाण्डेय, अमन चौधरी, कुनाल सिंह, आदित्य मिश्रा, मयंक यादव, अजल बाजपेयी, प्रियांशु गुप्ता, आर्यन कुशवाहा, निहाल यादव, आर.डी. जायसवाल, मोहित जायसवाल, सौर मिश्रा, राघवेंद्र, अमित, करण अवस्थी, दीपेंद्र पांडे, अविनाश, अर्पण, प्रवीण सिंह और अभिनव सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।
अभियान के अगले चरण में प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी युवाओं से संवाद किए जाने की योजना बताई गई है।
ः


