मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई है।

मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं। ऐसा डर सता रहा है कि इन देशों के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो सकती है। मिडिल ईस्ट में इस स्थिति के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। खबर आई है कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। सर्जियो गोर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सब आपसे प्यार करते हैं।” सर्जियो गोर का कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं



