CrimeIndiaTrending

हनीमून ट्रिप पर बनाई Instagram रील, लोकेशन से पहुंची पुलिस; खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी…

हनीमून ट्रिप पर बनाई Instagram रील, लोकेशन से पहुंची पुलिस; खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी…

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हनीमून मनाने गई एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रही थी. गिरफ्तार महिला की पहचान मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुछाई गांव निवासी ज्योति चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, ज्योति अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में उतर गई थी और एक लुटेरी गैंग का संचालन कर रही थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद फरारी के दौरान उसने दूसरी शादी रचा ली और पुलिस को चकमा देते हुए सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स भी पोस्ट करती रही.

12 जून की रात को घटना को दिया अंजाम

यह मामला मेरठ जिले के सरधना इलाके का है. यहां बीते 12 जून की रात को मुजफ्फरनगर के रहने वाले आकाश शर्मा, जो एक नामी डिजिटल कंपनी में टीम लीडर हैं, अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सरधना पाली कावड़ पटरी मार्ग के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनकी बाइक व मोबाइल लूट लिया. पीड़ित आकाश ने पुलिस को बताया था कि इस वारदात को अंजाम देने वाले गैंग में एक लड़की भी शामिल थी.आकाश के मुताबिक लड़की बहुत ही शातिर तरीके से पूरे गैंग को निर्देश दे रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन सदस्यों को पहले ही दबोच लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी ज्योति चौधरी फरार चल रही थी.

रील बनाकर पुलिस को दी थी खुली चुनौती, ऐसे आई पकड़ में

फरारी काटते समय ज्योति चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें फिल्मी डायलॉग ‘शाका मारा जा सकता है लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता’ पर एक्टिंग कर उसने सरेआम पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती दे डाली. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखने लगी. इसी बीच ज्योति ने 23 जून को मोहित नाम के युवक से अपनी दूसरी शादी रचाई और हनीमून मनाने हरिद्वार जिले के एक इलाके में चली गई. हरिद्वार के होटलों और वादियों से ज्योति लगातार सोशल मीडिया पर रील्स डाल रही थी. मेरठ पुलिस की टेक्निकल सर्विलांस टीम ने उसकी इन्हीं रील्स और गतिविधियों के जरिए लाइव लोकेशन ट्रेस कर ली और शनिवार सुबह हरिद्वार में अचानक दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply