ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

​​​​​जेल से बाहर आए साथी का ‘गुंडा’ गाने पर मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर रील वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

​​​​​जेल से बाहर आए साथी का ‘गुंडा’ गाने पर मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर रील वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: जेल से रिहा हुए एक युवक का थार गाड़ी में स्वागत करना दो युवकों को भारी पड़ गया। साथियों ने हार पहनाकर जश्न मनाया और ‘वेलकम बैक गुंडा’ गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, अमन सोनकर के सेंट्रल जेल से बाहर आने पर उसके साथी थार वाहन लेकर पहुंचे थे। रिहाई के बाद उसे हार पहनाकर स्वागत किया गया। इसी दौरान एक साथी ने पूरे घटनाक्रम की रील तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रील में इस्तेमाल किए गए गाने और जश्न के अंदाज को लेकर मामला चर्चा में आ गया।

रील सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सक्षम ध्रुव और साहिल केवट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने थार वाहन भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों के जरिए कानून-व्यवस्था को चुनौती देने से बचने की अपील की है।

सत्यम रिपोर्ट: यह खबर पुलिस की कार्रवाई और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply