India

राष्ट्रपति ने 51 वीरों को किया सम्मानित, 07 कीर्ति चक्र और 15 को मिले वीर चक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 08 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र सेनाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के बहादुर जवानों को वीरता पुरस्कार दिए. समारोह में कुल 51 वीरों को उनके साहस और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया.

राष्ट्रपति ने 51 वीरों को किया सम्मानित, 07 कीर्ति चक्र और 15 को मिले वीर चक्र
राष्ट्रपति ने 51 वीरों को किया सम्मानित, 07 कीर्ति चक्र और 15 को मिले वीर चक्र

राष्ट्रपति ने युद्धक्षेत्र और आतंकवाद निरोधी अभियानों में साहस दिखाने वाले 07 कीर्ति चक्र , 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए. ये पुरस्कार कर्तव्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना अद्वितीय बहादुरी दिखाने वाले कर्मियों को दिए गए.

President Droupadi Murmu presents Kirti Chakra to Naib Subedar Doleshwar Subba, 2 Para , for displaying commendable bravery and exemplary courage. During a search operation in Kishtwar district, he readjusted his squad to deny escape routes to two terrorists . pic.twitter.com/Vseb1evqMU

— President of India June 8, 2026

शौर्य चक्र पुरस्कार

समारोह में कुल 29 शौर्य चक्र प्रदान किए गए. इनमें एमएचए के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख , लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला , मेजर आदित्य प्रताप सिंह , मेजर अशीष कुमार , कांस्टेबल संजय तिवारी एवं फिदा हुसैन दार , डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद शफीक , लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज प्रशार , LS राम गोयल समेत कई वीरों के नाम शामिल हैं.

इसके अलावा नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. मरणोपरांत शौर्य चक्र एल/डीएफआर बलदेव चंद को प्रदान किया गया.

वीर चक्र

वीर चक्र पाने वालों में कर्नल कोशांक लांबा , ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू, ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा, ग्रुप कैप्टन अनिमेष पटनी, ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा, विंग कमांडर जॉय चंद्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, विंग कमांडर सार्थक कुमार, स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह, स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक, स्क्वाड्रन लीडर आरशवीर सिंह ठाकुर और नायब सूबेदार सतीश कुमार शामिल हैं.

मरणोपरांत वीर चक्र एमएचए के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक चिंगाखम और राइफलमैन सुनील कुमार को प्रदान किया गया.

कीर्ति चक्र

कीर्ति चक्र पाने वालों में लांस नायक मीनात्ची सुंदरम ए , नायब सूबेदार दोलेश्वर सुब्बा , मेजर अर्शदीप सिंह , एयर कमोडोर प्रशांत बालाकृष्णन नायर और कैप्टन लालरिनावमा सैलो शामिल हैं.

मरणोपरांत कीर्ति चक्र सेपॉय जंजाल प्रवीण प्रभाकर और लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को प्रदान किया गया. राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारजनों को बधाई दी और देश के लिए उनके बलिदान और साहस को नमन किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply