
रायगढ़ में शेयर मार्केट में निवेश कर रकम कम समय में दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 37 वर्षीय मेनका सारथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में उसके पति अक्षय सारथी और सास मीरा सोनवानी की भूमिका भी सामने आने की बात कही गई है। दोनों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
मुनाफे और रकम दोगुनी करने का दिया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, मेनका अपने मायके आने के दौरान गांव की महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसके बाद उसने अन्य महिलाओं को भी निवेश के लिए तैयार करना शुरू किया।
आरोप है कि महिलाओं से कहा गया कि शेयर मार्केट में उसके बताए तरीके से पैसा लगाने पर कम समय में मोटा मुनाफा होगा और निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी। कथित तौर पर यह भरोसा भी दिया गया कि अगर रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर पैसा वापस करेंगे।
70.77 लाख रुपये लेने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच कई महिलाओं से नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम ली गई। अलग-अलग शिकायतकर्ताओं से लाखों रुपये लिए जाने के बाद कुल रकम करीब 70,77,901 रुपये बताई गई है।
शुरुआत में कुछ महिलाओं को कथित तौर पर मुनाफे की रकम देकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद भुगतान बंद हो गया। जब महिलाओं ने अपनी मूल रकम और मुनाफा वापस मांगा तो कथित तौर पर उन्हें रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ महिलाओं ने दूसरे बैंकों से कर्ज लेकर रकम दी थी। बाद में निवेश की रकम वापस नहीं मिलने के कारण उन्हें खुद लोन की किस्तें चुकानी पड़ रही थीं।
बैंक खातों की जांच में मिले लेनदेन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित महिलाओं और आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई। जांच में मेनका के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला।
पीड़ितों के बयान, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सक्ती जिले के बरतुंगा गांव में दबिश देकर मेनका को हिर



