Satya Report: Rishabh Pant: IPL 2026 में कल रात लखनऊ सुपर जायंटस की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से हुआ. केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत 165 रन बनाए, लेकिन इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 165 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में गया, जहां LSG को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

LSG ने अब तक इस सीजन कुल 8 मैच खेले हैं और उन्हें अब तक सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 6 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस दौरान LSG को 5 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने LSG के मालिक संजीव गोयनका से खास मांग की है.
Rishabh Pant ने संजीव गोयनका से की ये मांग
लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कहा कि
“हमें निश्चित रूप से ब्रेक की जरूरत है, मुझे लगता है कि हमें रिफ्रेश होना पड़ेगा. दबाव हमेशा होता है और हमेशा ऐसा ही रहने वाला है लेकिन यह भी देखना होगा कि हमें जवाब अंदर से ढूंढ़ने होंगे. यह बाहर नहीं है और सामान्य सी बात है. टीम में मौजूद हर शख्स को जिम्मेदारी लेनी होगी और एक या दो खिलाड़ी ही प्रदर्शन करते नहीं हो सकते. सबको मिलकर खेलना होगा और मुझे भरोसा है कि सब मिलकर ऐसा करेंगे.”
निकोलस पूरन को सुपर ओवर में भेजने पर कही ये बात
लखनऊ सुपर जायंटस ने सुपर ओवर में निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन निकोलस पूरन को सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. अब हार के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने निकोलस पूरन को पहले भेजने के फैसले पर कहा कि
“एक ग्रुप के रूप में हमने फैसला किया और निकोलस पूरन का नाम सुपर ओवर के लिए आया. वह भले ही अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन इस तरह के मुश्किल हालात में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं. भले ही अभी ज्यादा पॉजीटिव चीजें न दिखें लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेक के बाद ऐसा होगा.”



