Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। पिछले मैच में 75 रन पर आउट होने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। वह लगातार तीन मैच हारने के बाद जीती और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा। दिल्ली कैपिटल्स के 9 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए। उन्होंने 90 रनों की पारी खेली। अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी बल्लेबाजी की और 220 के पार पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पथुम निसांका और केएल राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
225/6
Delhi Capitals
226/3
Match Ended
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 7 wickets
राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 50 गेंद पर 90 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद पर 42 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए। शुभम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने 66 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 1 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 11 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 40 गेंद पर 75 और पथुम निसांका ने 33 गेंद पर 62 रन बनाए। नितीश राणा ने 17 गेंद पर 33 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद पर नाबाद 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 11 विकेट लिए।



