Business

20-50 करोड़ रुपये वाले लग्जरी घरों की बिक्री 80% बढ़ी, किफायती घरों की बिक्री में 23% की भारी गिरावट

Satya Report: वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही के दौरान देश के टॉप 8 शहरों में 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती घरों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 202425 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही में किफायती घरों की बिक्री में 23 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जनवरीमार्च के बीच कुल 16,273 किफायती घरों की ही बिक्री हुई। रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, किफायती घरों की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह नई डिलीवरी में कमी रही। 

20-50 करोड़ रुपये वाले लग्जरी घरों की बिक्री 80% बढ़ी, किफायती घरों की बिक्री में 23% की भारी गिरावट
20-50 करोड़ रुपये वाले लग्जरी घरों की बिक्री 80% बढ़ी, किफायती घरों की बिक्री में 23% की भारी गिरावट

कोविड के बाद से लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ी

कोविड के बाद से करोड़ों रुपये के महंगे और लग्जरी घरों की मांग में तेजी देखी गई है। लग्जरी घरों की बढ़ती मांग की वजह से बिल्डर भी किफायती आवासीय परियोजनाओं में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसकी वजह निर्माण लागत में बढ़ोतरी, खासतौर पर जमीनों की ऊंची कीमतों को बताया जा रहा है। नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरीमार्च तिमाही में किफायती आवास खंड में ही सबसे तेज 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और सभी 8 प्रमुख शहरों में बिक्री में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से 1 करोड़ रुपये की श्रेणी में भी 2025 की शुरुआती तिमाही के मुकाबले इस साल 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 23,567 हो गई। 

2050 करोड़ रुपये वाले घरों की बिक्री 80 प्रतिशत बढ़ी

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट मुंबई, दिल्लीएनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता की मांग पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके विपरीत, 12 करोड़ रुपये की श्रेणी में बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 24,657 हो गई। 2 से 5 करोड़ रुपये की श्रेणी में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,075 घरों की बिक्री हुई। वहीं, 5 से 10 करोड़ रुपये की श्रेणी में बिक्री 3 प्रतिशत घटकर 3,338 रह गई। जबकि, 1020 करोड़ रुपये की श्रेणी में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 738 घरों की बिक्री हुई और 2050 करोड़ रुपये की श्रेणी में घरों की बिक्री 80 प्रतिशत बढ़कर 165 हो गई। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply