TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में सनातनी महिलाओं ने देखीं Hanuman Ansh, स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बाटें गये लड्रडू

​लखनऊ में सनातनी महिलाओं ने देखीं Hanuman Ansh,  स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बाटें गये लड्रडू

लखनऊ, अमृत विचार। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में मंगलवार को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में सनातनी महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश की विशेष स्क्रीनिंग कराई गई। इस अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। सभी दर्शकों को प्रसाद के रूप में लड्डुओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पवन सिंह चौहान ने कहा कि राम भक्त हनुमान भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। राम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोक कल्याण और धर्म के लिए करने में है। 

सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने कहा कि हनुमान जी ने माता सीता के प्रति जिस श्रद्धा, मर्यादा और सम्मान का परिचय दिया, वह हमें यह संदेश देता है कि नारी सम्मान केवल एक सामाजिक आदर्श नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर का माहौल मंदिर सदृश्य हो गया था। जय श्री राम जयघोषों के साथ दो सौ से अधिक महिलाओं ने इस फिल्म को देखा।

सीएम योगी से मिल चुकी है फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

इससे पहले लखनऊ में हनुमान अंश फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। टीम मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंची, जहां फिल्म से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान टीम ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply