IndiaTrendingUttar Pradesh

​सत्य निकेतन पीजी हादसा : आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हादसे में ढही इमारत में पीजी का संचालन कर रहे थे। पुलिस अब दोनों से हादसे को लेकर पूछताछ करेगी।

​सत्य निकेतन पीजी हादसा : आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उधर, सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में पीजी भवनों की सुरक्षा को लेकर कराए गए सर्वे में कई इमारतों में खामियां सामने आई हैं। सर्वे के दौरान 2250 पीजी की जांच की गई, जिनमें 138 इमारतों में मरम्मत की जरूरत पाई गई। इनमें सबसे ज्यादा 90 पीजी दक्षिणी जोन में हैं। इन पीजी में करीब 47 हजार लोग रहते हैं। सर्वे में चार इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।

सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को एक सप्ताह के भीतर पीजी भवनों का सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया था। अदालत ने एमसीडी से यह भी जानकारी मांगी थी कि पीजी आवासों के संचालन के लिए एमसीडी के अलावा कौनकौन सी नियामक व्यवस्थाएं लागू हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply