CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

​​​​बीवी और गर्लफ्रेंड की खौफनाक मारपीट देखकर रफू चक्कर हुआ पति, देखें धोखे का सबसे खतरनाक अंजाम..

Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद हैरतअंगेज और शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर  बीवी ने अपने पति को रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर पीट दिया। बताया जा रहा है कि, प्रेमिका और बीवी की मारपीट के दौरान आदमी उन दोनों को छोड़कर भाग गया। इसके बाद काफी देर तक सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच भयंकर मारपीट होती रही। लोग मजे लेते रहे और वीडियो बनाते रहे।  इस घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दोनों महिलाओं को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की है। ये घटना सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के आस-पास की है। बताया जा रहा है कि, महिला ने पति को प्रेमिका के साथ जिम जाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच भयंकर मारपीट हुई।

पति के लिए बीवी ने प्रेमिका को जमकर पीटा

पति-पत्नी और वो  से जुड़े इस वायरल वीडियो को  एक्स पर Raju Sharma journalist नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो 

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पति को दूसरी महिला संग देख पत्नी ने कर दी कुटाई’ मेरठ में एक पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर महिला की कुटाई कर दी। लिटा लिटाकर पीटा। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मौका पाकर पति रफूचक्कर हो गया. किसी तरह बामुश्किल राहगीरों ने दोनों को अलग किया। वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दोनों महिलाओं के बीच भयंकर मारपीट हो रही है।  दोनों  एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर वार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

धोखेबाज पति शिवपुरम कॉलोनी निवासी बताया जा रहा है। अमर उजाला में छपि खबर के अनुसार , पीड़ित महिला ने बताया उसका पति अपनी महिला मित्र के साथ जिम जाता है। दोनों के रिश्तों के कारण घर में काफी विवाद होता है। बीते दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस लड़ाई में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित प्रेम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस में केस भी दर्ज कराया है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले पर एसपी विनायक गोपाल भोसले ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ‘इस पर थाना पुलिस को अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। बाद में महिला ने तहरीर दे दी। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply