BiharCrimeIndiaTrending

सोन नदी के किनारे मानव: कंकाल मिलने से सनसनी, दूसरी जगह से पानी में बहकर आने की संभावना

सोन नदी के किनारे मानव: कंकाल मिलने से सनसनी, दूसरी जगह से पानी में बहकर आने की संभावना

रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र के भूसऊला के पास सोन नदी से एक मानव का कंकाल बरामद हुआ है। बताया जाता है की नदी में बहते हुए एक मानव कंकाल किनारे में आ गई थी। जिसे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

भूसऊला से दरिहट थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका कंकाल को बरामद किया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के साथ अस्पताल लाया। लेकिन सासाराम के सदर अस्पताल के मेडिकल टीम के द्वारा बताया गया कि चुकी बॉडी की स्थिति काफी नाजुक है।

ऐसे में इस कंकाल को पटना स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। जहां उसकी विशेष रूप से पोस्टमार्टम होगी।

बता दें कि सोन नदी में इन दोनों जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में ये मानव कंकाल दूसरे जगह से बहकर भूसऊला के पास किनारे लग गई है। शव की स्थिति ऐसी है कि उसे पहचानना काफी मुश्किल है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply