India

Triumph की बाइक खरीदने वालों को झटका, 2 महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये रहे नए दाम

अगर आप Triumph की 400cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले की तुलना में 3,000 रुपये से 10,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph ने अपनी पूरी 400 लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इस सीरीज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये हो गई है. खास बात यह है कि करीब 2 महीने में दूसरी बार इन बाइक्स की कीमतें बढ़ाई हैं.

Triumph की बाइक खरीदने वालों को झटका, 2 महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये रहे नए दाम

Triumph की 400cc लाइनअप में Speed T4, Speed 400, Tracker 400, Scrambler 400X, Scrambler 400XC और Thruxton 400 शामिल हैं. हाल ही में कंपनी ने इन बाइक्स में नया 349cc इंजन पेश किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर कीमतों में इजाफा किया गया है.

इतनी महंगी हुई सबसे किफायती बाइक

लाइनअप की सबसे किफायती बाइक Triumph Speed T4 की कीमत में सबसे ज्यादा 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1.99 लाख रुपये में मिलती थी. इसमें 349cc का लिक्विडकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है, जो 28.6 bhp की पावर और 31 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

बाइक्स में 349cc का इंजन

Triumph Speed 400 की कीमत 6,000 रुपये बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये कर दी गई है. वहीं Scrambler 400X भी 6,000 रुपये महंगी होकर अब 2.65 लाख रुपये की हो गई है. इन दोनों बाइक्स में 349cc इंजन दिया गया है, जो 36.4 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी की नई Tracker 400 की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है. अब इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये हो गई है. यह लाइनअप की सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक्स में से एक है. इसका इंजन 39.45 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

5,000 रुपये बढ़ी इस बाइक कीमत

Thruxton 400 की कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2.75 लाख रुपये हो गई है. इसमें भी Tracker 400 वाला इंजन ट्यून इस्तेमाल किया गया है. दूसरी तरफ Scrambler 400XC की कीमत भी 5,000 रुपये बढ़कर 2.99 लाख रुपये पहुंच गई है. यह मॉडल Scrambler 400X पर आधारित है, लेकिन इसमें स्पोक व्हील, नए ग्राफिक्स और अलग कलर ऑप्शन जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं. फिलहाल कंपनी ने कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई है. हालांकि ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती उत्पादन लागत और नए अपडेट्स को इसकी वजह माना जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply