
यूपी के कानपुर में गांव पुराऊपुर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। इस विवाद में देवर-भाभी आपस में भिड़ गए और दिन पूर्व इस झगड़े में भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट दातों से काट लिया था।
इंटरनेट डेस्क। यूपी के कानपुर में गांव पुराऊपुर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। इस विवाद में देवर-भाभी आपस में भिड़ गए और दिन पूर्व इस झगड़े में भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट दातों से काट लिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया, युवक को 55 टांके लगे हैं, वहीं घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले को लेकर एसीपी का कहना है कि युवक की भाभी ने उस पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया था। इस झगड़े की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया हैं।
झगड़े में हुई घटना दरअसल, कानपुर के सजेती इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के बेटे की किसी विवाद के बीच पिटाई कर दी थी। भाभी का बेटा अपनी चाची के यहां गया था, जहां झगड़ा हो गया था, उसी दौरान युवक की पत्नी ने भी उसे डांटा था। बच्चे ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो वह नाराज हो गई। बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी और देवर से झगड़ा करने लगी। कहासुनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बच्चे की मां ने युवक के प्राइवेट पार्ट में दांतों से काट लिया।



