TrendingUttar Pradesh

Sultanpur News: पुलिस की नौकरी के साथ पढ़ाई का जुनून, अब ग्राम पंचायत अधिकारी बनीं सुलतानपुर की बहू वर्षा सिंह

सुलतानपुर, अमृत विचारः सुलतानपुर जिले के  जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विछे कोइलहा गांव की बहू वर्षा सिंह ने नौकरी के साथ पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वर्ष 2023 की परीक्षा में सफल होकर उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्षा वर्तमान में देवरिया जिले में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं।

गाजीपुर से पढ़ाई, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की डिग्री

गाजीपुर जिले की निवासी वर्षा सिंह ने अपने जिले से ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई वहीं से पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से गणित विषय में बीएससी और एमएससी की। वर्ष 2017 की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उनका महिला आरक्षी पद पर चयन हुआ और 2019 में उन्होंने पुलिस सेवा ज्वाइन की। बाद में उनका विवाह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विछे कोइलहा निवासी अधिवक्ता संजय सिंह के पुत्र समीर सिंह गर्गवंशी से हुआ।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

समीर भी वाराणसी में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ पढ़ाई और तैयारी जारी रखते हुए वर्षा ने ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मातापिता, सासससुर, पति और गुरुजनों को दिया। ससुर संजय सिंह, सास संध्या सिंह और पति समीर ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

वही जयसिंहपुर कस्बे के कुलदीप अग्रहरि का ग्राम विकास अधिकारी तथा जयसिंहपुर मोकलपुर निवासी हर्षित अग्रहरि का वित्त मंत्रालय में चयन हुआ है। तीनों की सफलता पर जयसिंहपुर में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर चयनित युवाओं का सम्मान किया।

यह भी पढे़ं:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply