BollywoodIndia

Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश

Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश
Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश
Satya Report:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में बड़ी राहत मिली है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद आशंका थी कि वो सुसाइड नहीं मर्डर है। इसके बाद मामले की काफी जांच हुई। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे आगे आया था। तभी से ये केस अदालत में चल रहा है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस को काफी राहत मिली है।
क्या है राहत की खबर?
मुंबई की एक विशेष अदालत ने उनके और उनके परिवार के बैंक खातों को डीफ्रीज करने का आदेश दिया है। आसान भाषा में कहें, तो रिया और उनके परिवार के अकाउंट पहले जांच के दौरान बंद कर दिए थे, लेकिन अब कोर्ट ने कहा है कि ऐसा करना सही तरीके से नहीं किया गया था। 
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने साफ कह दिया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया है। मतलब जांच के दौरान जो रुल फॉलो करने चाहिए थे, उनमें कमी रह गई। इसी कारण से अदालत ने खातों को फिर से ओपन करने का आदेश दिया है।
किस मामले से जुड़ा है ये फैसला?
यह मामला साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद शुरू हुई जांच से जुड़ा हुआ है। उस समय जांच के दौरान ड्रग्स से संबंधित पहलू सामने आया था, जिसके चलते रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को भी जांच के दायरे में लिया गया था।
रिया के लिए क्या मायने रखता है ये फैसला?
अब इस फैसले के बाद से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत मिल चुकी है। इनके लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि काफी लंबे समय से एक्ट्रेस के अकाउंट फ्रीज थे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply