IndiaUttar Pradesh

‘अयोध्या की बात करते हैं, मथुरा पर क्यों चुप हैं?’ मुख्यमंत्री योगी का अखिलेश पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को धार्मिक शहर बनाने के बारे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा अयोध्या को लेकर आवाज उठा रही है और मथुरा पर घनघोर चुप्पी साध रखी है. असल में सपा अध्यक्ष सिर्फ वहां बोलते हैं जहां, उन्हें वोट बैंक दिखता है. जहां सच बोलना पड़े तो वहां खामोश हो जाते हैं. यही सपा की राजनीति का सबसे बड़ा सिद्धांत है.

‘अयोध्या की बात करते हैं, मथुरा पर क्यों चुप हैं?’ मुख्यमंत्री योगी का अखिलेश पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रश्न यह है कि मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप्पी क्यों? क्या यह मौन सिद्धांतों का है, या फिर वोट बैंक की मजबूरी का? सपा अध्यक्ष की ‘सेलेक्टिव पीड़ा’ को अच्छे से समझा जा सकता है. यही तुष्टिकरण की राजनीति का असली चेहरा है. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा साफ हो जाएगी. क्योंकि जनता एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाएगी. उन्होंने अखिलेश यादव को राम लला के दर्शन करने की सलाह दी और कहा कि ऐसा करने से उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी.

अखिलेश कैसा धार्मिक शहर बनाएंगे?

सीएम योगी ने कहा, “कल मैं SP अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था. वह दावा कर रहे थे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वह अयोध्या को धार्मिक शहर बना देंगे.” मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, “आप कैसा धार्मिक शहर बनाएंगे? आपकी ही सपा सरकार में ही राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. आज, जब अयोध्या त्रेता युग की महिमा को याद दिला रही है, तो आपको अचानक इसमें दिलचस्पी हो रही है. अब मथुरा के बारे में बात कीजिए.”

CM योगी ने सपा प्रमुख को दी चुनौती

अखिलेश को चुनौती देते हुए योगी ने कहा, “अगर आप सच में खुद को धार्मिक व्यक्ति के तौर पर पेश करना चाहते हैं, तो मथुरावृंदावन के बारे में खुलकर बोलिए. भगवान कृष्ण की जन्मभूमि भी सम्मान की हकदार है. आपमें हिम्मत नहीं है; मुल्लाओं और मौलवियों के सामने झुकने के अलावा, आपके पास राज्य के विकास या अयोध्या, मथुरा और काशी की पहचान बनाए रखने का कोई एजेंडा नहीं है.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply