CrimeHimachal PradeshIndiaTrending

गर्भवती पूजा की ससुराल वापसी से पहले आया मौत का तूफान! मां-बेटी की दर्दनाक मौत ने रुला दिया..

Featured Image

सिरमौर जिले में बुधवार को भारी बारिश के बीच तीन-मंजिला मकान ढह जाने से आठ महीने की एक गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई थी.

नाहन . दोपहर के 12 बजकर पांच मिनट का वक्त हो रहा था. 2 मिनट पहले ही बहू घर से काम के लिए बाहर निकली थी. मां अपने बेटी, पोती और दोहती के साथ घर में मौजूद थी. किसी को भी अंदेशा नहीं था कि आसमान से आफत गिरने वाली है.  एकाएका तीन मंजिला मकान बिना बारिश के धराशाई हो गई. घटना में मां और गर्भवती बेटी पूजा (32) की मौत हो गई. पूजा को बुधवार को घर लौटना था और वह कुछ दिन के लिए मायके में मेहमान बनकर आई थी.

दरसलल, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार को भारी बारिश के बीच तीन-मंजिला मकान ढह जाने से आठ महीने की एक गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए. पूजा की ससुराल हरिपुरधार के भवाई गांव में है और वह मायके आई थी.

यह हादसा राजगढ़ उपमंडल के छिछड़िया धार गांव में हुआ. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला. दोनों महिलाओं को तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

स्थानीय पंचायत प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने मृतकों की पहचान निर्मला (60) और उनकी बेटी पूजा (32) के रूप में की है. यह मकान निर्मला के पति भीम सिंह का था. आठ महीने की गर्भवती पूजा अपनी डेढ़ साल की बेटी ईरा के साथ मायके आई हुई थी. हादसे के दिन यानी बुधवार को ही उसे अपने ससुराल वापस लौटना था.

हादसा कैमरे में हुआ कैद

घटना के समय भीम सिंह की बहू भी घर के अंदर मौजूद थी, लेकिन इमारत ढहने से कुछ ही पल पहले वह बाहर निकल आई थी. हालांकि, उनका डेढ़ साल का बेटा अरुण मलबे के नीचे दब गया. महिला ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई और बच्चों को बचाने का प्रयास किया. मलबे में दबकर घायल हुए दोनों बच्चों -ईरा और अरुण- राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आय़ा है. सड़क के साथ ही यह मकान था और यहीं पर एक दुकान के कैमरे में यह हादसा कैद हो गया.

विधायक ने जताया दुख

उधऱ, सिरमौर के रेणुकाजी से विधायक विनय शर्मा ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताया और लिखा कि मकान गिरने से मेरे विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी के भवाई गांव से संबंध रखने वाले हरदेव राणा जी की बहू , अमित राणा जी की पत्नी पूजा ठाकुर एवं उनकी माता-पुत्री के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है. पूजा ठाकुर जी 8 माह की गर्भवती थीं, और इस दुखद हादसे में उनके गर्भस्थ शिशु का भी निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply