India

​Tata Punch और Punch EV के दाम बढ़े, अब खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

टाटा पंच भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे पसंदीदा कारों में से एक बनी हुई है. पेट्रोल और CNG मॉडल के साथसाथ Punch EV ने भी इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स की पकड़ मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है. अब कंपनी ने पंच की पूरी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कुछ वेरिएंट पहले के मुकाबले 20,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं.

​Tata Punch और Punch EV के दाम बढ़े, अब खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

टाटा पंचकी कीमत में कितना इजाफा हुआ?

पेट्रोल इंजन वाली के अलगअलग वेरिएंट अब 5,000 से 10,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. कीमतों में बदलाव के बाद इस कॉम्पैक्ट SUV की एक्सशोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 10.77 लाख रुपये तक जाती है. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. यानी अगर आप अब Punch खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको नई कीमत के हिसाब से ज्यादा रकम चुकानी होगी.

पंच ईवी भी हुई 20 हजार रुपये तक महंगी

को स्मार्ट, एडवेंचर और Empowered जैसे ट्रिम्स में खरीदा जा सकता है. इसमें 30kWh और 40kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं.नई कीमतों के तहत 30kWh बैटरी वाले स्मार्ट और स्मार्ट + वेरिएंट 10,000 रुपये महंगे हुए हैं. वहीं 40kWh बैटरी वाले Smart+, स्मार्ट, एडवेंचर , Empowered और Empowered+ S वेरिएंट की कीमत में सीधे 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब Tata Punch EV की कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाती है.

कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स में बदलाव नहीं

खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने के साथ कंपनी ने Punch या Punch EV में कोई नया बड़ा फीचर या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. यानी कार में पहले जैसे ही फीचर्स और पावरट्रेन मिलते रहेंगे. Punch EV में 30kWh बैटरी के साथ 88PS वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. बड़ी 40kWh बैटरी के साथ 130PS की मोटर दी गई है. कंपनी के मुताबिक छोटी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 375km तक चल सकता है, जबकि 40kWh वर्जन की दावा की गई रेंज 468km तक है.

पेट्रोल और CNG का भी मिलता है ऑप्शन

अगर आप इलेक्ट्रिक कार नहीं लेना चाहते हैं, तो Punch को पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है. अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

इलेक्ट्रिक कारों में Tata की मजबूत पकड़

अगस्त 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. FADA के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने कुल 30,686 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 52 प्रतिशत ज्यादा है. Tata Motors 13,158 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के साथ इस सेगमेंट में पहले नंबर पर रही. कंपनी की EV बिक्री में Punch.ev और Nexon.ev का बड़ा योगदान रहा.

Tata की अनुमानित EV मार्केट हिस्सेदारी करीब 43 प्रतिशत रही. महिंद्रा 6,464 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि JSW MG Motor 4,622 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही. Tata और Mahindra ने मिलकर अगस्त में देश की करीब 64 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कार बिक्री पर कब्जा किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply