CricketIndia

​Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान

भारतीय क्रिकेट जगत में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, प्रतिभा और संघर्ष के दम पर खास पहचान बनाई है। ऐसे ही एक खिलाड़ी संजू सैमसन हैं। आज यानी की 11 अक्टूबर को संजू सैमसन अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 2026 में खिताबी जीत के निर्णायक मुकाबलों में शानदार पारियां खेलीं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर संजू सैमसन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान

जन्म और परिवार

केरल के पुल्लुविला, विझिंजम, तिरुवनंतपुरम में 11 नवंबर 1994 को संजू सैमसन का जन्म हुआ था। उनके जीवन के शुरूआती साल दिल्ली में बीते। फिर यहीं पर उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों को सीखा था। संजू के पिता उनकी बल्लेबाजी और शॉट खेलने की क्षमता से काफी प्रभावित थे। इसलिए संजू के पिता ने उनको क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली छोड़कर केरल जाने का फैसला कर लिया।

घरेलू क्रिकेट खेला

केरल में संजू सैमसन ने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अक्टूबर 2011 में संजू ने टी 20 और नवंबर 2011 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को साल 2013 में IPL के लिए चुना। संजू ने अपने पहले ही सीजन में 11 मैचों में 206 रन बनाए। संजू की टाइमिंग, आकर्षक शॉट और छक्के लगाने की क्षमता ने उनको भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा बना दिया था।

फिर साल 2015 में जिम्बाब्वे दौरे के लिए सैमसन को भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूआत की। हालांकि इसके सैमसन का करियर काफी उतारचढ़ाव भरा रहा। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन होने के बाद भी उनको भारतीय टीम में नियमित मौके नहीं मिले। हालांकि उनको टीम में कई बार जगह मिली। लेकिन सैमसन अपनी स्थिति को मजबूत नहीं कर सके।

टी20 विश्व कप 2026 में बदली कहानी

सूर्यकुमार यादव के टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद संजू सैमसन को लगातार खेलने के मौके मिलने लगे। सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी को संभाला और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर अपनी क्षमता को साबित किया। हालांकि निरंतरता की कमी की वजह से उनको एक बाद टीम में जगह गंवानी पड़ी। टी20 विश्वकप में शुरूआती मुकाबलों में सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी। हालांकि टूर्नामेंट के आखिरी के 4 मैचों में उनको खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन दिखाया कि उनके करियर की दिशा बदल गई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए थे। फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन की पारी खेली। वहीं फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 89 रन बनाए और भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में सैमसन के प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इन 3 पारियों ने उनको वह पहचान दिलाने का काम किया, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

संजू सैमन पिछले 11 सालों में भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं उन्होंने विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबलों में अपनी उपयोगिता को साबित कर दिखाया। वनडे में उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में सैमसन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। IPL में उनके नाम 5 शतक और 27 अर्धशतक हैं। IPL 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply