CrimeIndia

पुणे हत्याकांड में क्रॉस मैरिज का एंगल: साला ही नहीं… केतन का बहनोई भी बनता सिया का भाई साहिल; खुलासे से घूमी पुलिस की जांच

Cross Marriage Angle In Ketan Murder: केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक ऐसा उलझा हुआ पारिवारिक एंगल सामने आया है, जिसने इस मर्डर मिस्ट्री को और पेचीदा बना दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सिर्फ सिया और केतन की शादी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक क्रॉस मैरिज का था. जहां एक तरफ सिया की शादी केतन से होने वाली थी, वहीं केतन की सगी बहन की शादी सिया के भाई साहिल गोयल से होनी थी. इसी पारिवारिक तालमेल को बढ़ाने और एकदूसरे को समझने के लिए 6 जून को बाली में होने वाले प्रीवेडिंग शूट पर सियाकेतन के साथ साहिल और केतन की बहन भी जाने वाले थे. योजना थी कि नवंबर में केतनसिया की शादी के बाद, साहिल और केतन की बहन भी सात फेरे लेंगे.

पुणे हत्याकांड में क्रॉस मैरिज का एंगल: साला ही नहीं… केतन का बहनोई भी बनता सिया का भाई साहिल; खुलासे से घूमी पुलिस की जांच

लेकिन अब इसी साहिल गोयल की भूमिका पर पुलिस की तलवार लटक रही है. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या साहिल को अपनी बहन सिया और उसके प्रेमी चेतन के रिश्ते की भनक पहले से थी और उसने जानबूझकर इसे दोनों परिवारों से छिपाया? इस बीच, साहिल गोयल ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कई हैरान करने वाले दावे किए हैं.

सिया ने कसम खाई थी कि वह केतन से ही शादी करेगी

साहिल ने दावा किया कि सिया ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह केतन अग्रवाल के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती है और चेतन के साथ उसका रिश्ता खत्म हो चुका है. साहिल के मुताबिक, “सिया ने कसम खाकर मुझसे कहा था कि चेतन के साथ उसका अब कोई वास्ता नहीं है. मुझे पूरा यकीन था कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं, इसीलिए मैंने मातापिता को इस बारे में कुछ नहीं बताया.”

साहिल ने आगे कहा कि सिया केतन के साथ शादी को लेकर बेहद खुश थी और वह घंटों वीडियो कॉल पर प्रीवेडिंग शूट के लिए गाने और लोकेशन्स प्लान करती थी. साहिल के अनुसार, सिया चेतन को लेकर असमंजस में थी, जिसे उसने कम उम्र की दोस्ती समझकर नजरअंदाज कर दिया था.

विरोधाभासों के घेरे में साहिल के बयान: ड्राइवर की गवाही ने बढ़ाया शक

भले ही साहिल खुद को बेकसूर बता रहा हो, लेकिन पुलिस जांच में उसके बयान मेल नहीं खा रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में संकेत मिले हैं कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और यह बात साहिल को पहले से पता थी.

इसके अलावा, प्रीवेडिंग शूट के दिन सिया को एयरपोर्ट छोड़ने वाले ड्राइवर ने पुलिस को बेहद चौंकाने वाली गवाही दी है. ड्राइवर के मुताबिक, जब सिया ने बाली जाने से मना किया, तो साहिल ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया था. यही नहीं, बाली ट्रिप से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट फाड़े जाने की घटना पर भी साहिल की चुप्पी और कोई एक्शन न लेना पुलिस के मन में गहरा संदेह पैदा कर रहा है.

10 घंटे की साहिल गोयल से पूछताछ

सोमवार को पुलिस ने साहिल गोयल से करीब 10 घंटे से अधिक समय तक कड़ी पूछताछ की है. हालांकि, साहिल अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर आरोपी नहीं है, लेकिन पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह इस खूनी साजिश में शामिल था या सब कुछ जानते हुए भी मौन रहा.

18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की कथित तौर पर उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने मिलकर हत्या कर दी थी. दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और अपना गुनाह कबूल कर चुके हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply