IndiaTrendingUttar Pradesh

​शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने रस्सियों से उल्टा बांधकर पीटा

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के परिजनों ने युवक को पकड़कर रस्सियों से बांधा और उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो करीब 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

​शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने रस्सियों से उल्टा बांधकर पीटा

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पोल गांव का रहने वाला एक युवक रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी गांव में रहने वाली एक विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था और महिला के परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। युवक के घर पहुंचने की भनक लगते ही परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि इसके बाद युवक को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे रस्सियों के सहारे लकड़ी की बल्ली से बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए और किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने पहले की थी शांतिभंग की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर सुबह मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाने के बाहर ही समझौता हो गया था और किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी थी। इसके बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद फिर शुरू हुई जांच

अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को दोबारा संज्ञान में लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो में युवक के साथ हुई मारपीट तथा उसके साथ किए गए कथित अमानवीय व्यवहार की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply