CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पड़ोसी ने बांधा बच्चे का हाथ पैर, मुंह में कपड़ा ठूंस करने लगा कुकर्म; तभी…

पड़ोसी ने बांधा बच्चे का हाथ पैर, मुंह में कपड़ा ठूंस करने लगा कुकर्म; तभी…

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले बच्चे के घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया. आरोपी ने बच्चे के हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद आरोपी उसके साथ जबरन कुकर्म लगे. उसी समय रिश्तेदारी से बच्चे के मां-बाप घर लौटे और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. हालांकि उस समय आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने में सफल हो गया.

इस मामले में बच्चे के परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है. मामला अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय पड़ोसी लड़के के घर में घुसकर कुकर्म करने किया है. वारदात के वक्त बच्चे के माता-पिता गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में गए थे. घर लौटकर उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने में सफल हो गया.

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित युवक मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी. घर पर उनका 14 वर्षीय बेटा अकेले था. देर शाम उनका बेटा दुकान से माचिस लेने गया था. वापस लौटते समय आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आया.

मां ने बताया आंखों देखा हाल

बच्चे की मां ने बताया कि वह घर पहुंची तो मेन गेट की कुंडी अंदर से लगी थी. उन्होंने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा. तो आरोपी उनके बेटे के साथ मारपीट करते हुए कुकर्म कर रहा था. यह देखकर उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू किया. ऐसे में आरोपी उसी हाल में दरवाजा खोला और उनहें धक्के मारकर फरार हो गया. इसके बाद वह बेटे के पास पहुंची तो वह जमीन पर नग्न और बेहोशी की हालत में पड़ा मिला

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply